अकादमिक वर्ष 2024-25 के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सी.यू.ई.टी. अगले साल 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि स्नातक कार्यक्रमों के लिए सी.यू.ई.टी. परीक्षा अगले वर्ष 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इसका आयोजन करेगी। परीक्षा के तीन सप्ताह के भीतर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जेईई की मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में दो सत्रों, 24 जनवरी से एक फरवरी और एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। स्नातक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट अगले वर्ष पांच मई को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-नेट का पहला सत्र 10 जून से 21 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...