Entertainment

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस मोहेना कुमारी का परिवार कोरोना की चपेट में

मुंबई। फेमस टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस मोहेना कुमारी तो आपको याद ही होंगी। हम वहीं मोहेना कुमारी की बात कर रहे हैं जो रीवा की राजकुमारी हैं और जिनकी शादी के शाही रिसेप्शन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। अब मोहेना कुमारी का परिवार मुसीबत से घिर गया है जिसकी जानकारी मोहेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी। मोहेना कुमारी ने अपने पोस्ट में बताया कि वो और उनका परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।

मोहेना कुमारी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शुरुआत के ये कुछ दिन काफी मुश्किल भरे हैं खासकर की जो घर के सबसे यंग और बड़े लोग हैं। लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी सब ठीक हो जाए। हमें अभी कोई शिकायत करने का अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर कई लोग हमसे ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं। लेकिन मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं।’

खबरों के मुताबिक मोहेना कुमारी और उनके पति सुयश, उनके ससुर और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, जेठानी आराध्या और उनके 5 साल के बेटे श्रेयांश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा घर में काम करने वाले 17 कर्मचारियों को भी कोरोना हो गया है।

आपको बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कि एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह ने शो में कीर्ति का किरदार निभाया था। मोहेना कुमारी सिंह अपनी बीते साल हुई शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। शाही दंपति मोहेना कुमारी और प्रिंस सुयश रावत ने हरिद्वार में परिवार वालों और मित्रों की उपस्थिति में शादी की थी। इसके बाद इनका दिल्ली में शाही रिसेप्शन हुआ था जिसमें उन्हें आशीर्वाद देने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे थे।

मोहेना कुमारी लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर मोहेना के लाखों फॉलोअर्स हैं। हाल ही में मोहेना कुमारी ने अपने डॉगी के बर्थडे पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मोहेना डॉगी को दुलारती नजर आ रही हैं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की… Read More

44 minutes ago

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री बनें, उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्‍य में पहली बार भाजपा की… Read More

44 minutes ago

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नोएडा में निरीक्षण अभियान चलाया, गहन रोकथाम और सख्त प्रवर्तन के निर्देश दिए

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के… Read More

44 minutes ago

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.