Sports

पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुष फ्रीस्टाइल के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता

पहलवान बजरंग पुनिया ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष फ्रीस्टाइल के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया। यह टोक्यो ओलंपिक में भारत का छठा पदक था और इस प्रकार भारत ने छह पदकों के लंदन ओलंपिक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के हर कोने से लोगों ने बजरंग पुनिया को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

बजरंग पुनिया- बजरंग पुनिया ने सात साल की उम्र में कुश्ती शुरू कर दी थी। वह हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के खुदान गांव में एक ग्रामीण पृष्ठभूमि के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। चूंकि बजरंग का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, इसलिए उन्हें अपने शुरुआती दिनों में कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन यह उनके मित्र और गुरु प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त थे जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया।

पदक तालिका में चीन पहले स्‍थान पर, अमरीका दूसरे और मेजबान जापान तीसरे स्थान पर

पदक तालिका में चीन 38 स्‍वर्ण लेकर कुल 86 पदकों के साथ पहले स्‍थान पर है। 34 स्वर्ण के साथ अमरीका दूसरे और मेजबान जापान 25 स्वर्ण लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुछ सात पदक जीतकर 47वें स्थान पर है। यह भारत का ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने लंदन ओलंपिक में दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते थे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.