उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज राज्य की जनसंख्या नीति की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी रणनीति और लगातार प्रयासों से कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। कल केवल सौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 183 रोगी स्वस्थ हुए।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि राज्य में परिवार नियोजन प्रोत्साहन के लिये जनसंख्या स्थिरीकरण पकवाड़ा आयोजित करने संबंधित गतिविधियां आज से शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेश के 11 जनपदों अमेठी, औरैया, बुलंदशहर, बिजनौर, मऊ, महोबा, कासगंज, देवरिया, कुशीनगर, सोनभद्र और सिद्धार्थ नगर जनपदों में में कोविड-19 के टेस्ट के लिए स्थापित की गई बीएसएल-2 आरटी पीसीआर प्रयोगशालाओं का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री आज ही लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई तकनीकी आधारित सीएचसी- पीएससी ऐप का भी लोकार्पण करेंगे। वह नवविवाहितों के लिए परिवार नियोजन संबंधित ‘शगुन किट’ वितरण का भी शुभारंभ करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment