Categories: News-Headlines

WHO ने दुनिया के अमीर देशों में कोविड का बूस्‍टर डोज़ लगाये जाने की जल्‍दबाजी की आलोचना की

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने दुनिया के अमीर देशों में कोविड का बूस्‍टर डोज़ लगाये जाने की जल्‍दबाजी की आलोचना की है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कहा है कि ऐसे समय में जबकि दुनिया में लाखों लोगों को कोविड के टीके की एक भी डोज नहीं लगी है बूस्‍टर डोज़ लगाने की तैयारी उचित नहीं है।

इस बारे में अमरीका का हवाला देते हुए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कहा है कि बूस्‍टर डोज़ की जरूरत का कोई वैज्ञानिकआधार नहीं है। इस महीने के शुरू में ही विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने बूस्‍टर डोज़ पर रोक लगाने की मांग की थी ताकि विकसित और विकासशील देशों के बीच टीकों की उपलब्‍धता को लेकर किसी तरह की असमानता की स्थिति पैदा न हो।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

3 days ago

This website uses cookies.