वर्तमान विपणन सीजन रबी का विपणन सीजन (आरएमएस) 2021-22, अधिकांश गेहूं खरीद वाले राज्यों में समाप्त हो गया है और अब तक (12 जुलाई 2021 तक) 433.32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है (जो अब तक का उच्चतम स्तर है, क्योंकि यह पिछले उच्च स्तर 389.92 लाख मीट्रिक टन आरएमएस 2020-21 से अधिक हो गया है) और यह पिछले वर्ष 387.53 लाख मीट्रिक टन की खरीद के मुकाबले अधिक है।
85,581.02 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ चल रहे आरएमएस खरीद कार्यों से लगभग 49.16 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।
चालू खरीफ सीजन 2020-21 में धान की खरीद राज्यों में सुचारु रूप से जारी है। 12 जुलाई 2021 तक 867.06 एलएमटी धान (खरीफ फसल 707.59 एलएमटी और रबी फसल 159.47 एलएमटी शामिल) की खरीद की जा चुकी है और यह खरीद पिछले वर्ष की इसी खरीद 758.54 एलएमटी से अधिक हो गई है। मौजूदा खरीफ के विपणन सीजन के दौरान जारी खरीद कार्यों से लगभग 127.91 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं, जिनका एमएसपी मूल्य 1,63,700.91 करोड़ रुपये है। धान की खरीद भी केएमएस 2019-20 में पिछले उच्च स्तर 773.45 एलएमटी को पार करते हुए अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment