खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने के तुरंत बाद आज भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से डब्ल्यूएफआई का कामकाज देखने के लिए तदर्थ समिति गठित करने का अनुरोध किया। इससे पहले, खेल मंत्रालय ने कई प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि नवनिर्वाचित संस्था ने उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की जल्दबाजी में घोषणा कर दी।
मंत्रालय ने कहा कि ये घोषणा जल्दबाजी में की गई और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के संविधान के प्रावधानों के अनुसार ऐसे निर्णय महासंघ की कार्यकारी समिति लेती है जिसके समक्ष इस प्रकार का एजेंडा विचार के लिए रखा जाना आवश्यक होता है। मंत्रालय ने कहा कि नवनिर्वाचित महासंघ ने खेल संहिता को पूरी तरह अनदेखी किया है। मंत्रालय ने कहा कि महासंघ का कामकाज पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर से चलाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा इसी परिसर में ही खिलाड़ियों ने यौन शोषण के कथित आरोप लगाए थे। यह मामला फिलहाल न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को अगले आदेश तक अपनी सभी गतिविधियां निलंबित रखने का निर्देश दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment