Categories: News-Headlines

हमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए कि योग विश्व के कोने कोने तक पहुंच जाए: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग आचार्यों, योग प्रचारकों और योग कार्य से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि योग विश्व के कोने कोने तक पहुंच जाए। वह सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गीता को उद्धृत करते हुए कहा कि हमें योग की सामूहिक यात्रा पर आगे बढ़ते रहने की आवश्यकता है क्योंकि योग में सबके लिए समाधान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कष्टों से मुक्ति ही योग है और यह सबकी सहायता करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अपनी नींव और मूल को यथावत रखते हुए योग प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग आचार्यों और हममें से प्रत्येक व्यक्ति को सभी लोगों तक योग को पहुंचाने के इस कर्तव्य में योगदान देना चाहिए।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.