वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने 6 दिसंबर, 2024 को एनडीटीएल, नई दिल्ली को वाडा की एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (एपीएमयू) के रूप में एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) का प्रबंधन करने की स्वीकृति दे दी है।
एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) एक उन्नत एंटी-डोपिंग उपकरण है, जो समय के साथ एथलीट के जैविक मार्करों की निगरानी करता है। रक्त और स्टेरॉयड प्रोफाइल जैसे मापदंडों में भिन्नता का विश्लेषण करके, एबीपी खेलों में निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने और स्वच्छ एथलीटों की रक्षा करने में मदद करता है।
यह उपलब्धि भारत के लिए एंटी-डोपिंग संबंधी पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। अब, भारत दुनिया भर में वाडा द्वारा अनुमोदित 17 एपीएमयू के समूह का हिस्सा है। भारत का एपीएमयू देश के साथ-साथ पड़ोसी देशों के एंटी-डोपिंग संगठनों की भी सेवा करेगा।
यह भारत और एनडीटीएल, नई दिल्ली के लिए बहुत गर्व की बात है। यह मान्यता नए रास्ते खोलेगी और डोपिंग के विरूद्ध लड़ाई में दुनिया में एक प्रमुख भागीदार के रूप में एनडीटीएल की साख को मजबूत करेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment