अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने पर प्रतिबंधों से 8 देशों को दी तात्कालिक छूट
अमेरिका द्वारा ईरान पर तेल निर्यात पर प्रतिबंध लागू हो गए हैं। इस बीच अमेरिका ने ईरान से तेल के आयात करने पर प्रतिबंधों से 8 देशों को तात्कालिक तौर पर राहत दी है। छूट पाने वाले देशों में भारत, चीन, ग्रीस, इटली, तुर्की, दक्षिण कोरिया, ताइवान और जापान शामिल हैं। अमेरिका ने ये भी कहा है कि 20 देशों ने ईरान से तेल के आयात को शून्य कर दिया है। इस बीच ईरान ने प्रतिबंध को अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया है।
ट्रंप के 21 महीने के कार्यकाल के बाद आज होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को उम्मीद है कि ट्रंप से नाखुश मतदाता अमेरिकी सदन से रिपब्लिक पार्टी का नियंत्रण खत्म कर सकेंगे
अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में आव्रजन, स्वास्थ्य देखभाल, रोजगार सहित कई मुद्दे अहम होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा नज़रे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर होंगी, जिनके लिए इस चुनाव को अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। ट्रंप के 21 महीने के कार्यकाल के बाद आज होने वाले चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को उम्मीद है कि ट्रंप से नाखुश मतदाता अमेरिकी सदन से रिपब्लिक पार्टी का नियंत्रण खत्म कर सकेंगे, जबकि ट्रंप समर्थकों को इस बात का भरोसा है कि बड़ी संख्या में रूढ़ीवादी मतदाता अहम मुद्दों के आधार पर उनकी पार्टी के पक्ष में वोट देंगे और वह बहुमत कायम रख सकेगी। यह मध्यावधि चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चार साल के कार्यकाल के बीच में हो रहे हैं। इसमें अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटें और अमेरिकी सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा करीब 39 राज्यों और प्रांतीय गवर्नरों के साथ ही कई दूसरे राज्यों और स्थानीय स्तर के चुनाव भी लड़े जा रहे हैं।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment