Categories: News-HeadlinesWorld

अमरीकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने दिया इस्तीफा

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीरिया से अमरीकी सेना की वापसी के फैसले के ऐलान के बाद रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने दिया इस्तीफा। कहा, राष्ट्रपति ट्रंप, अपनी सोच से मेल खाते किसी व्यक्ति को चुनें इस पद के लिए।

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लिखे पत्र में मैटिस ने कहा है कि चूंकि ट्रम्प को अपने विचारों से मेल खाने वाले किसी व्यक्ति को रक्षा मंत्री रखने का अधिकार है। इसलिए उन्हें यह पद छोड़ देना चाहिए। पेंटागन की ओर से उनका पत्र जारी होने से ठीक पहले ट्रम्प ने कहा कि मैटिस सम्मान के साथ फरवरी के अंत तक रिटायर हो जाएंगे।

खबरों के मुताबिक मैटिस सीरिया में सेना रखने के पक्ष में थे। लेकिन , ट्रम्प प्रशासन ने एक दिन पहले ही आईएस पर जीत का ऐलान करते हुए आतंक प्रभावित देश से सेना निकालने का ऐलान कर दिया। माना जा रहा है कि मैटिस, ट्रम्प के इस फैसले से नाराज थे, इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.