Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में धारावी आईसीडीएस केंद्र का दौरा किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज मुंबई के धारावी में एक एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना केंद्र का दौरा किया। स्मृति ईरानी ने योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले विभिन्न नागरिकों के साथ बातचीत की और उनके घरों पर भी गईं। स्मृति ईरानी केंद्र सरकार के पोषण अभियान के तहत चल रहे पोषण माह 2021 के दौरान विभिन्न लक्षित आउटरीच गतिविधियों के हिस्से के रूप में मुंबई में हैं।

स्मृति ईरानी ने गंभीर और तीव्र कुपोषण (एसएएम) से पीड़ित गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को पोषण किट और फलों की टोकरियां भी वितरित कीं।

बृहन्मुंबई नगर निगम के जी-नॉर्थ वार्ड में आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डिजिटल गुड्डी-गुड्डा बोर्ड का उद्घाटन किया

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आईसीडीएस परिसर में डिजिटल गुड्डी गुड्डा बोर्ड का भी उद्घाटन किया।

बोर्ड का काम बेटी बचाओ बेटी पढाओ पहल के तहत जन्म के आंकड़ों को अद्यतन, करना उनकी निगरानी रखना और उन्हें उपलब्ध कराना है।यह योजना पर सूचना और शैक्षिक सामग्री को प्रदर्शित करते हुए सूचना देने तथा इस काम की हिमायत करने के एक माध्यम के रूप में भी काम करता है। बोर्ड एक तरह का डिजिटल नवाचार है, जिसकी कल्पना महाराष्ट्र के जलगांव जिले द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत की गई।

पोषण अभियान के बारे में

बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए यह पोषण अभियान भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है।

पोषण अभियान के उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, मिशन पोषण 2.0 (सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0) की बजट 2021-2022 में घोषणा एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम के रूप में की गई है, ताकि पोषण सामग्रीवितरण, आउटरीच और परिणामों को मजबूत बनाने के लिए के लिए विकासशील व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा सके तथा स्वास्थ्य और रोग व कुपोषण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का विकसित की जा सके।

सामुदायिक जागरण सुनिश्चित करने और लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए, हर साल सितंबर माह को पूरे देश में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.