News-Headlines

केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, संचार राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे ने आज संसद भवन एनेक्सी के वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया

केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, संचार राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे ने आज संसद भवन एनेक्सी के वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया

भारत सरकार में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, संचार राज्यमंत्री तथा सूचना तकनीकी राज्यमंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे ने आज संसद भवन एनेक्सी के वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने वहां पंजीकरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष और निरीक्षण केंद्र का दौरा कर स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की जो भारत के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सावधानीपूर्वक और पूरे दृढ़ संकल्प के साथ चला रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सेंटर पर करीब 30-40 लोगों को रोज़ टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने उन लोगों की सराहना की जो इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि वे वैक्सीन व्यर्थ न हो। उन्होंने बताया कि 18+ और 45+ की आयु वाले लोगों के टीकाकरण की अलग रिपोर्ट बनाई जाती है जिससे वैक्सीन बर्बाद न हो। पूरा ध्यान दिया जाता है कि वैक्सीन के वायल का पूरा उपयोग हो। उन्होंने निरीक्षण केंद्र में टीकाकरण के तुरंत बाद आने वाली शिकायतों के बारे में भी पूछताछ की जहाँ बताया गया कि ऐसी शिकायतें न के बराबर आती हैं।

श्री धोत्रे ने भारत के टीकाकरण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। भारत कम समय में अपना टीका विकसित करने वाला पहला देश बना है। मैं भारत की जनता से आह्वान करता हूँ कि वैक्सीन लगाने में शंका ना करें तथा किसी भी प्रकार की गलत खबर के झांसे में न आएँ और कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आगे बढ़े। यह आपकी अपनी वैक्सीन है जिसे लगवाकर ही हमारा देश कोरोना-मुक्त होगा।“

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

9 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

12 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

21 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.