केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सभी प्रकार के वाहनों में जैव ईंधन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत में परिवहन क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन और कम लागत की बैट्री प्रौद्योगिकी देश में परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा।
ब्रिक्स नेटवर्क के तहत आने वाले विश्वविद्यालों के वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि कम लागत वाली बैट्री प्रौद्योगिकी में तेजी से प्रगति हुई है। इससे न केवल पर्यावरण में सुधार होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। श्री गडकरी ने देश के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों से ऐसे नवाचारी प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान करने को कहा जिससे ई-मोबिलिटी और बढ़ाई जा सके। उन्होंने ब्रिक्स देशों के बीच भी इस क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग की अपील की।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालयों का तीन दिन का वर्चुअल सम्मेलन कल आईआईटी बॉम्बे में शुरू हुआ।
उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने आशा व्यक्त की कि इस विचार-विमर्श से उपयोगी जानकारी सामने आएगी जिससे प्रत्येक सदस्य देश को सतत और समावेशी विकास में लाभ होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment