केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत कुमार का कल रात बैंगलोर में निधन हो गया, उन्होंने कल रात अस्पताल में ली अंतिम सांस। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने अनंत कुमार के निधन पर जताया शोक।
केंद्रीय संसदीय और रसायन एंव उर्वरक मंत्री अनंत कुमार का कल रात बैंग्लुरु में निधन हो गया… 59 वर्षीय अनंत कुमार ने कल रात करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को बैंगलोर में हुआ था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अनंत कुमार दक्षिण भारत में भाजपा के बड़े नेता थे। उन्होंने अखिल भारतीय परिषद से राजनीति के सफर की शुरूआत की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के शासन में भी कई अहम पदों पर काम किया। 1996 से वह लोकसभा से सांसद चुने गए थे। मार्च 1998 से अक्टूबर 1999 तक उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान संभाली। जनवरी 1999 से अक्टूबर 1999 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया। वह 1999 में लोकसभा से तीसरी बार सांसद चुने गए। 27 मई 2014 को उन्होंने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री की कमान संभाली।
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर कर्नाटक सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही राज्य सरकार ने एक दिन का अवकाश भी घोषित किया है। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अनंत कुमार के निधन पर दुख जताया है
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत कुमार ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा है कि अपने अहम सहकर्मी और दोस्त अनंत कुमार जी के निधन से काफी दुखी हूं। वे उत्कृष्ट नेता थे जिन्होंने युवा अवस्था में ही सार्वजनिक जीवन में कदम रखा और काफी लगन एवं संवेदना के साथ समाज की सेवा में लगे रहे। वे अपने अच्छे कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। अनंत कुमार जी एक योग्य प्रशाक थे जिन्होंने कई अहम मंत्रालय संभाले और बीजेपी संगठन के लिए वो एक मिल्कियत थे। उन्होंने कर्नाटक खासकर बेंगलुरू और आस-पास के इलाके में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वे अपने क्षेत्र में सबके लिए हमेशा सुलभ थे। मैंने उनकी पत्नी डॉ तेजस्विनी जी से बात की और अनंत कुमार जी के निधन पर शोक जताया। दुख की इस घड़ी में उनके पूरे परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में सहयोगी अनंत कुमार के निधन को देश और पार्टी के लिए क्षति बताया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रहे अनंत कुमार के निधन पर शोक जताते हुये कहा कि देश और पार्टी उनके राजनैतिक , सामाजिक योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा। वीडियो कांफ्रैसिंग के जरिये मध्य प्रदेश के बूथ कार्यकर्त्ताओं से संवाद में उन्होंने कहा कि यह संगठन के लिये एक बड़ी क्षति है।
कर्नाटक भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है।
भाजपा नेता विजय गोयल ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिण भारत में भाजपा को खड़ा करने में महत्वपूर्ण काम किया था।
लोकतांत्रिक जनता दल नेता शरद यादव ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि ये देश के लिए बड़ी क्षति है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment