Categories: News-Headlines

UNDP ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए DAY-NULM के साथ साझेदारी की

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) ने उद्यमिता के क्षेत्र में सुविज्ञ कैरियर विकल्प बनाने में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सहयोग साझेदारी की है।

यह साझेदारी देखभाल अर्थव्यवस्था, डिजिटल अर्थव्यवस्था, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, अपशिष्ट प्रबंधन, खाद्य पैकेजिंग और अन्य क्षेत्रों में अपना उद्यम प्रारम्भ करने और उद्यम का विस्तार करने की इच्छुक महिलाओं के लिए सहायता प्रदान करेगी। उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करने और उद्यम विकास में तेजी लाने पर केंद्रित तीन वर्ष की यह परियोजना, जिसे 2025 से आगे बढ़ाया जा सकता है, प्रारंभिक चरण में आठ शहरों को कवर करेगी।

साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और डीएवाई-एनयूएलएम और पीएम स्वनिधि के मिशन निदेशक श्री राहुल कपूर ने कहा, “डीएवाई-एनयूएलएम का महत्वपूर्ण उद्देश्य शहरी समुदायों को सशक्त बनाना है। हमें आशा है कि यूएनडीपी के साथ इस साझेदारी से हम मिशन के अंतर्गत अपने कार्यों को अधिक प्रभावी तथा प्रभावशाली बनाने में सक्षम होंगे।

यूएनडीपी इंडिया की आवासीय प्रतिनिधि सुश्री शोको नोडा ने कहा, “महिला उद्यमिता, वित्तीय स्वतंत्रता और लिंग मानकों को नया आकार देने के लिए प्रमाणित रणनीति है। आज भारत में कुल उद्यमियों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 15 प्रतिशत है। इसे बढ़ाकर, हम न केवल महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति देते हैं और एक सुखी और स्वस्थ समाज सुनिश्चित करते हैं। यूएनडीपी और डीएवाई-एनयूएलएम इस समावेशी उद्यमिता ईकोसिस्टम के निर्माण के लिए एक साथ आ रहे हैं।”

यूएनडीपी 2,00,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने में अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए डीएवाई-एनयूएलएम के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्षमता प्रदान करेगा। यह सहयोग ज्ञान सृजन और प्रबंधन पर फोकस करेगा, जैसे राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं के कार्यान्वयन को बढ़ाने के लिए शहरी गरीबी से संबंधित श्रेष्ठ व्यवहारों के संग्रह को संकलित करना। अपनी व्यापक क्षेत्रीय विशेषज्ञता के आधार पर यूएनडीपी और डीएवाई-एनयूएलएम विशेष रूप से देखभाल अर्थव्यवस्था क्षेत्र में नवाचारी समाधान प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

यूएनडीपी और डीएवाई-एनयूएलएम संयुक्त रूप से ऑन-ग्राउंड मोबिलाइजेशन गतिविधियों में शामिल होंगे, जिसमें शहरी गरीबी तथा संभावित उद्यमियों के पॉकेट को चिन्हित करने के साथ ही व्यवसाय विकास सेवाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना भी शामिल है। व्यवसायों को औपचारिक बनाने, बैंक लिंकेज स्थापित करने, वित्त और बाजारों तक सुरक्षित पहुंच के लिए समूह को सहयोग समर्थन प्रदान किया जाएगा। यूएनडीपी चयनित परियोजना स्थानों में बिज-सखी नामक सामुदायिक व्यवसाय मेंटर (सलाहकार) विकसित करके पहल में भी योगदान देगा। मूल्यवान और व्यावसायिक ज्ञान सम्पन्न ये सलाहकार नए और वर्तमान उद्यमों को समर्थन दे सकते हैं और बाद के चरण में डीएवाई-एनयूएलएम के लिए संसाधन के रूप में काम कर सकते हैं।

डीएवाई-एनयूएलएम का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ाकर शहरी गरीबों का उत्थान करना है। यह योजना सभी 4,041 वैधानिक शहरों और कस्बों में अपने कवरेज का विस्तार करती है, जिससे भारत की अधिकांश शहरी आबादी को कवर किया जाता है। डीएवाई-एनयूएलएम ने अपने आउटरीच प्रयासों के माध्यम से पूरे भारत में 8.4 मिलियन से अधिक शहरी गरीब महिलाओं को सक्रिय बनाया है, जिससे 4,000 से अधिक शहरों में 8,31,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) का गठन हुआ है। उनकी प्रभावशाली जमीनी पहल आर्थिक सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करती है और एससी/एसटी, अल्पसंख्यकों, महिला नेतृत्व वाले परिवारों, स्ट्रीट वेंडर्स और कचरा बीनने वालों सहित शहरी आबादी के हाशिये वाले वर्गों की आवाज को और मुखर बनाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.