वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम- यू.एन.डी.पी. की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में गरीबी पर मुद्रास्फीति का बहुत कम असर होगा। वित्त मंत्री ने ट्विटर पर यू.एन.डी.पी. रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चिन्हित आबादी के खातों में नकद राशि हस्तांतरित करने से मूल्य वृद्धि से निपटने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट- विकासशील देशों में जीवन यापन का संकट यह दर्शाती है कि भारत में कोई भी व्यक्ति एक दशमलव नौ डॉलर प्रति दिन के गरीबी रेखा के पैमाने से नीचे नहीं जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में बढोत्तरी से पूरे विश्व में लगभग सात करोड़ 10 लाख लोग गरीब हो जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार लक्षित और समयबद्ध तरीके से नकद हस्तांतरण से इसके असर से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment