India

यूआईडीएआई 28 से 31 अक्टूबर तक “आधार हैकाथॉन 2021” का आयोजन करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। यह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों का जश्न मनाने और सेवा वितरण को अगले स्तर तक ले जाने का वर्ष है। यह वर्ष आधार के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अपने अस्तित्व के अगले दशक में प्रवेश कर रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के अनुभव और यूआईडीएआई द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को और बेहतर बनाना है।

इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने के लिए, यूआईडीएआई युवा नवोन्मेषकों पर लक्षित ‘‘आधार हैकाथॉन 2021’’ नामक एक हैकाथॉन का आयोजन करने जा रहा है, जो युवा नवोन्मेषक जो अभी विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में हैं और वास्तविक दुनिया में कदम रखने के लिए उत्सुक हैं। हैकाथॉन 28 अक्टूबर 2021 को 00:00 बजे शुरू होगा और 31 अक्टूबर 2021 को 23:00 बजे तक जारी रहेगा।

आधार हैकाथॉन 2021 दो विषयों पर आधारित है। पहला विषय “नामांकन और अपडेट” से संबंधित है, जो वास्तव में निवासियों द्वारा अपना पता अपडेट करते समय सामने आने वाली कुछ वास्तविक चुनौतियों को कवर करता है।

हैकाथॉन का दूसरा विषय यूआईडीएआई द्वारा प्रस्तुत किए गए “पहचान और प्रमाणीकरण” समाधान से संबंधित है। इस विषय के तहत, यूआईडीएआई आधार संख्या या किसी भी जनसांख्यिकी जानकारी को साझा किए बिना पहचान साबित करने के लिए अभिनव समाधान का उपाय कर रहा है। इसके अलावा, यह चेहरा प्रमाणीकरण एपीआई से जुड़े नवीन अनुप्रयोगों की तलाश कर रहा है। एपीआई यूआईडीएआई द्वारा शुरू किया गया नया प्रमाणीकरण तरीका है। इसका उद्देश्य नागरिकों की जरूरतों को हल करने के लिए कुछ मौजूदा और नए एपीआई को प्रचलित करना है।

इन चुनौतियों को नवीन तकनीकी समाधानों के माध्यम से हल करने के लिए, यूआईडीएआई सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के युवाओं तक पहुंच रहा है।

प्रत्येक विषय के विजेताओं को पुरस्कार राशि और अन्य आकर्षक लाभों के माध्यम से यूआईडीएआई द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सभी युवाओं को टीम बनाने और आधार टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे इस पहले आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विवरण और ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म पर यहां उपलब्ध हैं: https://hackathon.uidai.gov.in/

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

46 minutes ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.