नई दिल्ली स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मुख्यालय ने प्रतिष्ठित जीआरआईएचए अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार 2022 जीता है। यह राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार है।
जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट) भारत में ग्रीन बिल्डिंग के लिए राष्ट्रीय रेटिंग प्रणाली है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण मुख्यालय को वर्तमान उच्चतम रेटेड बिल्डिंग श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है।
यूआईडीएआई कार्बन फुट प्रिंट को कम करने के लिए रीसाइकल और पुनः उपयोग के विचार में विश्वास करता है और उसे बढ़ावा देता है। यह अपनी ऊर्जा खपत के एक भाग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहा है। यह पानी की रीसाइकलिंग और पुनः उपयोग कर रहा है तथा स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन व्यवहारों का पालन कर रहा है।
औसतन इसकी दैनिक पानी की खपत का 25 से 30 प्रतिशत रीसाइकल किए गए जल से आ रहा है। इसी प्रकार यूआईडीएआई मुख्यालय बिल्डिंग भी प्रतिवर्ष औसतन 3590 किलोलीटर भूजल रिचार्ज कर रही है।
इस पुरस्कार के लिए नामांकन अक्टूबर 2022 में देशभर की जीआरआईएचए रेटेड इमारतों से किए गए थे। यूआईडीएआई मुख्यालय भवन ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 34 मानकों में से 100 अंक रेटिंग प्रणाली पर विचार किया गया।
2021 में यूआईडीएआई मुख्यालय भवन को उप-विजेता घोषित किया गया था। निरंतर प्रयास और प्राप्त पुरस्कार से यह स्पष्ट रूप से मान्य होता है कि यूआईडीएआई के अधिकारी और कर्मचारी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और देश के नेट जीरो टारगेट में योगदान दे रहे हैं। पर्यावरण अनुकूल भवन कर्मचारियों को अनुकूल कार्य वातावरण प्रदान कर रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment