भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मंगलवार को भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य डेटा-संचालित नवाचारों के माध्यम से आधार संचालन की मजबूती, सुरक्षा और विश्वसनीयता को और बढ़ाना है।
यह समझौता पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगा और इसमें धोखाधड़ी और विसंगति का पता लगाने, बायोमेट्रिक सक्रियता पहचान उपकरणों का विकास, उच्च जोखिम वाले नामांकन/अद्यतन श्रेणियों की पहचान, बायोमेट्रिक मिलान एल्गोरिदम में सुधार और आपसी सहमति से तय किए गए अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।
इस समझौते पर यूआईडीएआई की उप महानिदेशक (प्रौद्योगिकी केन्द्र) सुश्री तनुश्री देब बर्मा और भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बेंगलुरु केन्द्र के प्रमुख प्रोफेसर बी. एस. दया सागर ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर यूआईडीएआई के सीईओ श्री भुवनेश कुमार और भारत सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की अपर सचिव सुश्री पूजा सिंह मंडोल भी उपस्थित थीं।
यूआईडीएआई के सीईओ कुमार ने कहा, “भारतीय सांख्यिकी संस्थान के साथ हमारा सहयोग उन्नत, सुरक्षित और नागरिक-केन्द्रित नवाचार के निर्माण की दिशा में एक कदम है।”
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में अपर सचिव मंडोल ने कहा, “यह साझेदारी सांख्यिकी, प्रौद्योगिकी और डेटा-आधारित नवाचार के क्षेत्र में गहन विशेषज्ञता को एक जगह पर लाती है।”
भारतीय सांख्यिकी संस्थान के बारे में
भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान है। यह सांख्यिकी, गणित, कंप्यूटर विज्ञान और डेटा विज्ञान के क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है, और उच्च-प्रभावी अनुसंधान में इसका एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment