Categories: News-Headlines

UGC ने 21 विश्‍वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया

विश्‍वविद्यालय अनुदान-(UGC) ने 21 विश्‍वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। एक पत्र में UGC ने कहा है कि 21 संस्‍थान बगैर उसकी मान्‍यता के मनमाने ढंग से चलाए जा रहे हैं। UGC ने यह सलाह भी दी है कि छात्रों को सचेत रहना चाहिए क्‍योंकि इन संस्‍थानों को डिग्री देने का कोई अधिकार नही है। UGC ने कहा है कि इन फर्जी वि‍श्‍वविद्यालयों में से सर्वाधिक आठ दिल्‍ली में जबकि तीन उत्‍तर प्रदेश में चल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि शेष दस फर्जी विश्‍वविद्यालय कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश में सक्रिय है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.