विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियमन 2023 का प्रारूप स्पष्ट कर दिया है। विनियमनों से विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रम चलाने के लिए भारत में विदेशी विश्वविद्यालय संस्थानों के प्रवेश और कार्यान्वयन को विनियमित किया जाएगा। यूजीसी ने टिप्पणियां और फीडबैक प्राप्त करने के लिए विनियमनों के प्रारूप को सार्वजनिक कर दिया है। इस महीने की 18 तारीख तक टिप्पणियां भेजी जा सकती है।
विनियमनों के प्रारूप में वर्णित पात्रता मानदंड के अनुसार कोई विदेशी उच्च शिक्षा संस्थान यूजीसी की अनुमति के बिना भारत में परिसर स्थापित कर सकेगा। यदि आवेदक विदेशी विश्वविद्यालय है तो उसे यूजीसी द्वारा जारी विषयों के आधार पर 500 शीर्ष रैंकिंग के भीतर स्थान प्राप्त करना होगा।
आयोग भारत में विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों के परिसर और उनके कार्यान्वयन तथा उनके स्थापना से संबंधित मामलों की जांच के लिए स्थायी समिति का गठन करेगा। यह समिति प्रत्येक आवेदन का मूल्यांकन शिक्षा संस्थान की विश्वसनीयता, प्रस्तावित प्रोग्राम और प्रस्तावित अकादमिक बुनियादी ढांचे समेत योग्यता का मूल्यांकन करेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment