Categories: News-Headlines

UGC और NTA ने CUET 2023 के आवेदकों और विशेष रूप से मणिपुर, जम्‍मू कश्मीर और झारखंड के छात्रों के लिए महत्‍वपूर्ण सूचना जारी की

विश्‍वविदयालय अनुदान आयोग (UGC) और राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेन्‍सी (NTA) ने संयुक्‍त विश्‍व विदयालय प्रवेश परीक्षा- CUET 2023 के आवेदकों और विशेष रूप से मणिपुर, जम्‍मू कश्मीर और झारखंड के छात्रों के लिए महत्‍वपूर्ण सूचना जारी की है।

CUET 2023 परीक्षा मणिपुर में 29 मई तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यू जी सी ने बताया कि परीक्षा केन्‍द्र बदलने का विकल्‍प अभी उपलब्‍ध है। 697 आवेदकों ने पहले मणिपुर में परीक्षा देने का विकल्‍प चुना था। NTA ने राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की विस्‍तृत समीक्षा की और मणिपुर प्रशासन के साथ सलाह-मश्विरा किया। आवदेकों से परीक्षा के लिए उनकी पसन्‍द के शहर के बारे में भी टेलीफोन से पूछा गया।

NTA, जम्‍मू कश्‍मीर से बाहर के आवेदकों के लिए श्रीनगर में अस्‍थायी परीक्षा केन्‍द्र बनाने पर भी विचार कर रहा है। जम्‍मू कश्‍मीर में बनाये गये 15 परीक्षा केन्‍द्रों में कुल 44 हजार चार सौ 25 आवेदक भाग लेंगे।

जम्‍मू कश्‍मीर और झारखंड के कुछ आवेदकों को अपने पहले बताये गये राज्‍य से बाहर CUET की परीक्षा देनी पड सकती है। संयुक्‍त विश्‍वविदयालय प्रवेश परीक्षा कल देशभर में आयोजित होनी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.