Categories: News-Headlines

UDISE+ की विश्वसनीयता और ओडिशा में उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तरों पर पढ़ाई छोड़ने (ड्रॉप आउट) की उच्च दर के बारे में स्पष्टीकरण

मीडिया रिपोर्टों के आधार पर, मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि ओडिशा सरकार के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ओडिशा में पढ़ाई छोड़ने (ड्रॉप आउट) की उच्च दर (27.3%) को गलत बताया है और कहा है कि यूडीआईएसई+ की रिपोर्ट विश्वसनीय और भरोसेमंद नहीं है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि एजुकेशन प्लस के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यूडीआईएसई+) डेटा न केवल विश्वसनीय है, बल्कि देश में स्कूली शिक्षा का एकमात्र अखिल भारतीय और सबसे विश्वसनीय डेटाबेस है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यूडीआईएसई+ सबसे बड़ी प्रबंधन सूचना प्रणाली में से एक है, जिसमें 14.89 लाख से अधिक स्कूल, 95 लाख शिक्षक और 26.5 करोड़ छात्र शामिल हैं।

यह सूचित किया जाता है कि सभी राज्यों में स्कूल के प्रधान शिक्षक/प्रधानाध्यापक डेटा संकलित करते हैं और यह डेटा 3 चरणों वाली मान्यता/सत्यापन प्रक्रिया अर्थात ब्लॉक/क्लस्टर स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर से होकर गुजरता है। यह डेटा अंततः राज्य स्तर पर राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) द्वारा प्रमाणित किया जाता है। एक बार संबंधित राज्य के एसपीडी द्वारा प्रमाणित डेटा को राज्य द्वारा अनुमोदित माना जाता है। इसलिए संबंधित राज्य द्वारा ही यूडीआईएसई+ पोर्टल में डेटा दर्ज किया जाता है।

यूडीआईएसई+ वास्तव में देश में स्कूली शिक्षा के संबंध में ‘एक राष्ट्र, एक डेटाबेस’ का प्रतिनिधित्व करता है। यूडीआईएसई+, डीओएसईएल द्वारा बनाई गई एक ऑनलाइन पोर्टल सुविधा है, जिसमें देश में सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के सन्दर्भ में स्कूलों, शिक्षकों, नामांकन, अवसंरचना आदि के डेटा रिकॉर्ड किये जाते हैं। यूडीआईएसई+ में, डेटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) के माध्यम से स्कूलवार डेटा संग्रह किये जाते हैं। प्रत्येक स्कूल को ऑनलाइन डेटा संकलन की सुविधा के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान किया गया है।

यूडीआईएसई+ 2020-21 के अनुसार, ओडिशा ने उच्च प्राथमिक में कुल 21.42 लाख छात्रों और माध्यमिक में 13.25 लाख छात्रों की सूचना दी है। इसी प्रकार, यह डेटा 2021-22 में उच्च प्राथमिक के लिए 20.72 लाख और माध्यमिक के लिए 12.46 लाख था। इसलिए, ओडिशा में दोनों स्तरों पर नामांकन में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गयी है।

यूडीआईएसई+ पोर्टल में ओडिशा सरकार द्वारा रिपोर्ट किए गए डेटा के अनुसार, 2020-21 और 2021-22 में नामांकन का कक्षावार विवरण निम्नानुसार है:

2020-21 में, कक्षा 8 के कुल 7.58 लाख छात्रों में से, केवल 6.27 लाख छात्रों ने 2021-22 में कक्षा 9 में प्रवेश किया, जो 1.32 लाख छात्रों या 17.3% की शुद्ध गिरावट दर्शाता है।

2020-21 में, कक्षा 9 के कुल 6.40 लाख छात्रों में से, केवल 6.19 लाख छात्रों ने 2021-22 में कक्षा 10 में प्रवेश किया, जो 0.2 लाख छात्रों या 3.1% की शुद्ध गिरावट दर्शाता है।

2020-21 में, कक्षा 10 के कुल 6.86 लाख छात्रों में से, केवल 3.43 लाख छात्रों ने 2021-22 में कक्षा 11 में प्रवेश किया, जो 3.42 लाख छात्रों या 49.9% की शुद्ध गिरावट दिखाता है।

2020-21 में, कक्षा 11 के कुल 3.66 लाख छात्रों में से, केवल 3.46 लाख छात्रों ने 2021-22 में 12 वीं कक्षा में प्रवेश किया, जो 0.19 लाख छात्रों या 5.2% की शुद्ध गिरावट दिखाता है।

इसलिए, यूडीआईएसई+ डेटा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि नामांकन और कक्षा 8 से 9, कक्षा 9 से 10, कक्षा 10 से 11 और कक्षा 11 से 12 में प्रवेश लेने छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। इससे स्पष्ट होता है कि उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर और बाद में उच्चतर माध्यमिक स्तर में प्रवेश लेते समय बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई छोड़ रहे हैं।

यूडीआईएसई+ 2021-22 के डेटा से यह भी पता चलता है कि ओडिशा में उच्च प्राथमिक स्तर पर पढ़ाई छोड़ने की दर 7.3% है और माध्यमिक स्तर पर 27.3% है, जबकि राष्ट्रीय औसत क्रमशः 3% और 12.6% है। इसके अलावा, इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि लड़कियों के लिए पढ़ाई छोड़ने की दर उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.5% और माध्यमिक स्तर पर 25% है, जबकि राष्ट्रीय औसत क्रमशः 3.3% और 12.3% है।

यह भी सूचित किया जाता है कि यूडीआईएसई+ 2021-22 रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में छात्रों की पढ़ाई छोड़ने की दर उच्च प्राथमिक स्तर पर 2.9% और माध्यमिक स्तर पर 9.7% थी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.