Categories: News-Headlines

UAE के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-यूएई के बीच मजबूत आर्थिक और वाणिज्यिक सम्बन्ध तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी, जो बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को गति दे रही है, पर चर्चा की।

डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी और एक उच्च स्तरीय यूएई प्रतिनिधिमंडल, मौजूदा व्यापार तथा निवेश संबंधों में विस्तार सहित द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से बातचीत के लिए नई दिल्ली में हैं। व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के पहले दौर की वार्ता चल रही है।

कोविड-19 महामारी के दौरान भी नियमित रूप से दोनों देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों की द्विपक्षीय यात्राएं, दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता को दर्शातीं हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.