संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर बात की जिसके दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अपने देश की ब्रिक्स सदस्यता को लेकर भारत के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने अपने देश की आशाओं को स्पष्ट किया और कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम ब्रिक्स की वैश्विक आर्थिक स्थिति को बेहतर बनायेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सतत विकास और आर्थिक कल्याण को और बढ़ावा दिया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहायान के बधाई संदेश के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। भारत और इसके नागरिकों के प्रति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भावनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स की सदस्यता स्वीकार करने के लिए मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया और सतत वैश्विक आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भागीदारी को बढ़ावा देने में इसके अनवरत प्रयासों की सराहना की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment