नक्सली हमले में शहीद अच्युतानंद साहू को प्रसार भारती ने दी श्रद्धांजलि, सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा डी डी न्यूज़ के कर्मचारी कर रहे हैं राष्ट्र सेवा।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए डीडी न्यूज़ के कैमरामैन अच्युतानंद साहू को आज प्रसार भारती परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर भी मौजूद थे। इस दौरान प्रसार भारती, डी डी न्यूज़ और ऑल इंडिया रेडियो के शीर्ष अधिकारी, कर्मचारी और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा में डीडी न्यूज़ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने साहू के योगदान और कर्मठता को याद किया और उनके जज़्बे को सलाम किया। डीडी न्यूज़ संवाददाता धीरज कुमार नक्सली हमले के दौरान अच्युतानंद साहू से कुछ ही दूरी पर थे और हमले में बाल बाल बचे थे। धीरज कुमार ने अच्युतानंद साहू के बिताये अंतिम समय के पलों को भी याद किया। वहीं जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वहां मौजूद एक और सहयोगी मोर मुकुट शर्मा ने घटना का वीडियों भी बनाया था, उन्होंने अच्युतानंद साहू को याद करते हुए उस घटना को विस्तार से सामने रखा।
इस दौरान केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, प्रसार भारती चेयरमैन डॉ ए. सूर्यप्रकाश, प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेंपति और डीडी न्यूज़ महानिदेशक मयंक अग्रवाल ने साहू के जज़्बे को सराहा।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment