भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रविवार को रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया। दोनों देशों के बीच साढ़े 34 किलोमीटर लंबा यह रेलखंड पहला रेल संपर्क है। यह बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर को नेपाल के माहोत्तरी जिले के कुर्था को जोड़ेगा। इसकी लागत छह सौ 19 करोड़ रूपये है। जयनगर-कुर्था रेल संपर्क भारत नेपाल मित्रता रेल परियोजना के तहत आईआरसीओएन-इरकोन बना रहा है। इसके लिए भारत सरकार धन मुहैया करा रही है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों देशों के बीच तकनीकी और अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद यह रेल सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। यह रेलखंड दो चरणों में बनाया जाएगा।
रेल परियोजना का 17 किलोमीटर लंबा दूसरा खंड कुर्था और भानगाह को जोडे़गा जबकि तीसरा चरण भानगाह और बर्दीवास के बीच होगा।
भारतीय रेल ने जयनगर कुर्था रेल संपर्क के लिए नेपाल को दो आधुनिक डेमू रेलगाड़ी उपलब्ध कराई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment