Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 27 जून 2021

अधिकांश अखबारों ने हरियाणा, चंडीगढ़ और फरीदाबाद में डेल्टा प्लस संक्रमण के मामले का पता चलने की खबर सुर्खियों में दी है। जनसत्ता ने लिखा है डेल्टा प्लस 13 राज्यों में फैला अबतक 53 मामले।

अखबारों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के फिर से वायरस के प्रति अगाह करते हुए 85 देशों में डेल्टा स्वरूप की पुष्टि के साथ इसके सबसे अधिक संक्रामक होने की खबर दी है। दैनिक ट्रिब्यून ने खबर को शीर्षक दिया है – डेल्टा सबसे संक्रामक। टीका न लगवाने वालों को ज्यादा खतरा।

हरिभूमि ने बॉक्स में लिखा है – डेल्टा के बढ़ते खतरे के बीच एक्शन में पी.एम., टीकाकरण का देखा रिपोर्ट कार्ड। लोकसत्य ने प्रधानमंत्री के इस बयान को सुर्खी बनाया है कि कोरोना की जांच में कमी न आने दें राज्य। दैनिक जागरण के शब्द हैं बनी रहे टीकाकरण की रफ्तार।

प्रधानमंत्री के कल अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा किए जाने की खबर लगभग सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर दी है। विश्व स्तरीय पर्यटन केन्द्र के साथ विकास की गति तेज करने पर बैठक में चर्चा हुई राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है अयोध्या में तेज होगा विकास। सरयु नदी में चलेंगे क्रूज। दैनिक भास्कर के शब्द हैं – पी.एम. मोदी ने परखा है अयोध्या का विजन।

कृषि सुधार कानूनों पर किसान संगठनों के प्रदर्शन को कुछ अखबारों ने अहमियत दी है।

हिन्दुस्तान की खबर है- मनमाना शुल्क वसूलने वाले स्कूलों पर सरकार का शिकंजा।

लोकसत्य की खबर है – प्रधान न्यायाधीश ने विधि मंत्री को पत्र लिख कर पहाड़ी, ग्रामीण, आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल नेटवर्क बढ़ाने का सुझाव दिया।

नवभारत टाइम्स ने खबर दी है – उत्तराखंड में वन अनुसंधान केन्द्र ने एक एकड़ भूमि में देश के सभी राज्यों और प्रदेशों के राज्यवृक्ष की 26 प्रजातियों को लगाकर भारत वाटिका के रूप में संरक्षित किया है। इसमें महाराष्ट्र का मैंगो, राजस्थान का खेज़री, गुजरात का बरगद, हरियाणा का पीपल, असम का होलौंग और छत्तीसगढ़ का साल वृक्ष शामिल है।

कोविन पोर्टल पर पासपोर्ट से वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट लिंक कराने की सुविधा जोड़ दी गई है, लिखता है – दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका।

दिल्ली में हल्की बारिश से राहत मिलने की खबर दैनिक ट्रिब्यून में है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.