जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लगभग सभी अखबारों ने सुर्खियों में दिया है। जनसत्ता लिखता है-गुपकार गठबंधन के नेताओं ने कहा, खुले मन से बात करेंगे। नवभारत टाइम्स के शब्द हैं-आज पीएम की मीटिंग से कश्मीर में सियासी बर्फ पिघलने की आस। दैनिक ट्रिब्यून ने इस खबर को सुर्खी बनाते हुए लिखा है-कश्मीरी नेताओं से केन्द्र की मुलाकात आज, बिना एजेंडे के। धारा 370 हटने के बाद पहली बार हो रही है बैठक।
कई भगौड़े आर्थिक अपराधियों के हाथों हुए बैंकों के नुकसान की आर्थिक भरपाई की खबर सभी अखबारों की सुर्खी है। प्रवर्तन निदेशालय के हवाले से राष्ट्रीय सहारा लिखता है-जब्त शेयरों से 40 प्रतिशत नुकसान की भरपाई। दैनिक जागरण की सुर्खी है-बैंकों को वापस मिला घोटालों में डूबा पैसा। विजय माल्या, नीरव मोदी व मेहुल चोकसी की जब्त संपत्तियों को बेचकर 9 हजार करोड़ से अधिक रुपये मिले। दैनिक भास्कर ने वित्त मंत्री के इस बयान को सुर्खियों में दिया है-आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मामले सक्रियता से आगे बढ़ा रहे हैं। वीर अर्जुन ने इस खबर पर लिखा है-सरकारी एक्शन का दिखने लगा असर। लोकसत्य के शब्द हैं-भगोड़ों पर कसेंगे लगाम।
देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट के बदले स्वरूप डेल्टा प्लस के बढ़ते संक्रमण की खबर लगभग सभी अखबारों ने सुर्खियों में दिया है। हिन्दुस्तान ने इसे अपनी पहली खबर बनाते हुए लिखा है-डेल्टा प्लस पर केन्द्र सरकार सतर्क। तीन राज्यों को पत्र लिखकर तुरंत उपाय करने को कहा। पत्र लिखता है-11 देशों में मिले डेल्टा प्लस वेरिएंट, वहीं 80 देशों में डेल्टा वेरिएंट मौजूद।
कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण पर हिन्दुस्तान ने अभियान शीर्षक से सुर्खी दी है-देश में टीकाकरण 30 करोड़ के पार, शहर से आगे गांव। राष्ट्रीय सहारा ने एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के हवाले से लिखा है-भारत की दोनों वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड डेल्टा वेरिएंट पर असरदार।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment