Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 17 जून 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीवाटेक सम्मेलन में संबोधन अखबारों की बड़ी खबर है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है – अब अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की बारी, वैश्विक निवेशकों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित। अमर उजाला निवेशकों का स्वागत शीर्षक से लिखता है- भारत में प्रतिभा, बाजार, पूंजी, माहौल और खुली संस्कृति।

मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्यसमिति के फैसले पर लोकसत्य की सुर्खी है- समुद्री प्रौद्योगिकी के विकास की कवायद कर रही है केन्द्र सरकार। उन्नत समुद्री स्टेशन की होगी स्थापना।

नए सूचना प्रौद्यौगिकी कानून के उल्लंघन पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के कानूनी संरक्षण समाप्त होने पर दैनिक भास्कर के शब्द है- अब चिड़िया कानून के नीचे। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा ट्वीटर ने जानबूझकर कानून का पालन नहीं किया। सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम की धारा उनासी के तहत अब संरक्षण नहीं। प्लेटफार्म पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए बतौर एडिटर होगा जिम्मेदार।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोविशील्ड टीकों के अंतराल पर हिन्दुस्तान ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के बयान को सुर्खी दी है- साक्ष्यों के आधार पर बढाया गया अंतराल, इसको लेकर विशेषज्ञ समिति के सदस्यों में कोई मतभेद नहीं, डेटा के मूल्यांकन के लिए भारत के पास मजबूत तंत्र। कोविड रोधी टीकों पर फैलाए जा रहे भ्रम पर नवभारत टाइम्स की टिप्पणी है- विवादों के ट्रायल से गुजर रही हैं कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने कहा कोवैक्सीन में बछड़े का सीरम नहीं।

जनसत्ता की अहम खबर है- देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह दोगुने से अधिक होकर एक लाख 85 हजार करोड़ रुपये।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के परिणाम के फार्मूले पर दैनिक जागरण की खबर है- सीबीएसई की समिति सुप्रीम कोर्ट को आज सौंपेगी रिपोर्ट, दसवीं के 30, ग्यारहवीं के 20 और 12वीं के 50 प्रतिशत अंक के फार्मूले पर आ सकता है 12वीं का रिजल्ट।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.