मेष राशिफल: व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
वृषभ राशिफल: कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है। इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।
मिथुन राशिफल: परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव है।
कर्क राशिफल: समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें। लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
सिंह राशिफल: जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा। संतान सुख सम्भव, यात्रा होगी।
कन्या राशिफल: किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को ले कर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।
तुला राशिफल: जो सोच रहे हैं उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे।शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड सकता है।
वृश्चिक राशिफल: मन बड़ा चंचल है। थोड़ी—थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें कि आप को क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।
धनु राशिफल: आज लम्बे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें धोखा हो सकता है। विवाह सम्बन्धी अवरोध बने रहेंगे।
मकर राशिफल: नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहारकुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है. शांति से समय व्यतीत करें।
कुंभ राशिफल: कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
मीन राशिफल: आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज पुराने लेन देन होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment