मेष राशिफल: व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिम्मेदारियां भी निभाएं।
वृषभ राशिफल: आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।
मिथुन राशिफल: नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढेगी।
कर्क राशिफल: आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
सिंह राशिफल: विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा। शत्रु सक्रीय होंगे। मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें।
कन्या राशिफल: अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, ध्यान रहे गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।
तुला राशिफल: आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ ही धन संचय में सफल होंगे। आप के विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशिफल: कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में आ रहे उतार चढाव से आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुसकान आपके साथ कई लोगों का होगा।
धनु राशिफल: भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दे समाधान हो जायगा।
मकर राशिफल: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के साथ ही आज धन लाभ हो सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है,उचित होगा किसी जानकार से सलाह ले। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।
कुंभ राशिफल: काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।
मीन राशिफल: बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment