Horoscope

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 20 अगस्त 2021

मेष राशिफल: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

वृषभ राशिफल: जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव, उचित होगा गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल करें। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मिथुन राशिफल: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर जिद जायज होनी चाहिए।

कर्क राशिफल: क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। उचित होगा दूसरों की मजबूरी को भी समझें और सहयोग करें। किसी भी कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें कर ही निवेश करें। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह राशिफल: कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

कन्या राशिफल: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

तुला राशिफल: परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृश्चिक राशिफल: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से खुद को आजाद करें, तभी आगे बढ़ पाएंगे।

धनु राशिफल: अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध न निकालते हुए खुद को शांत रखें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

मकर राशिफल: दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नए मित्र बनेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव हैं। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।

कुंभ राशिफल: आज खुद को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व् अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जाएगा।

मीन राशिफल: दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

9 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

11 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

13 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.