Categories: News-Headlines

हजारों अफगानों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के वादे का पूरा होने का इंतजार

अफगानिस्‍तान में हजारों लोग घबराहट में ये इंतजार कर रहे है कि अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बिडेन के सभी अमरीकियों और अफगानों को सुरक्षित निकालने का वादा कब पूरा होगा। जो बिडेन ने वहां फंसे अमरीकी सैनिकों को हटाने की 31 अगस्‍त की समय-सीमा आगे बढ़ाने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

राष्‍ट्रपति जो बिडेन ने कल व्‍हाइट हाउस में बताया कि अफगानिस्‍तान से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जान का खतरा तो रहेगा। उन्‍होंने कहा कि अमरीका ने अभी तक 13 हजार लोग सुरक्षित निकाले हैं जबकि इससे पहले विमान से इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों को कभी सुरक्षित नहीं निकाला गया। उन्‍होंने यह भी कहा कि जो भी स्‍वदेश लौटना चाहे उसे अमरीका लाया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में राष्‍ट्रपति बाइडेन ने बताया कि वहां से आने के इच्‍छुक 50 से 65 हजार अफगान सहयोगियों को सुरक्षित निकालने का भी हमारा वादा है। लेकिन उन्‍होंने कहा कि अमरीकी नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी।

बहरीन ने आज घोषणा की कि अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वह विमानों को अपने यहां उतरने की अनुमति देगा। संयुक्‍त अरब अमारात ने कहा है कि वह पांच हजार अफगान नागरिकों को अन्‍य देशों में जाने से पहले अपने यहां रहने देगा।

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के अनुसार, अभी तक 13 देश जोखिम में घिरे अफगान नागरिकों को फिलहाल अपने यहां रुकने देने पर सहमत हो गए हैं और 12 अन्‍य देश इन लोगों को बीच में अपने यहां ठहराने की सुविधा देने को राज़ी हो गए हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

3 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

5 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.