Categories: News-Headlines

मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 29.3 फीसदी बढ़ा, जून में खुदरा मुद्रास्फीति दर में गिरावट दर्ज

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान हर माह की 12 तारीख (यदि 12 तारीख को अवकाश होता तो फिर पिछले कार्य दिवस) को छह सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किया जाता है और स्रोत एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के साथ इसे संकलित किया जाता है और एजेंसियां इस डेटा को उत्पादक कारखानों/प्रतिष्ठानों से प्राप्त करती हैं।

मई, 2021 के माह में, 2011-12 आधार के साथ औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान 1116.6. रहा है। मई, 2021 महीने में खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः 108.0, 113.5 और 161.9 पर रहे हैं। त्वरित अनुमान आईआईपी की संशोधन नीति के अनुसार बाद में संशोधित होकर जारी होंगे।

मई, 2021 के महीने के लिए, उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, सूचकांक प्राथमिक वस्तुओं के लिए 122.7, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 65.6 मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 129.9 और बुनियादी ढांचे/निर्माण सामग्री के लिए 129.8 पर रहा है। इसके अतिरिक्त,मई, 2021 के महीने में टिकाऊ वस्तु और गैर-टिकाऊ वस्तु के लिए सूचकांक क्रमशः 78.7 और 136.4 पर रहा है।

क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमान, राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (एनआईसी-2008) के 2-अंकीय स्तर और उपयोग आधारित वर्गीकरण द्वारा मई के महीने में क्रमशः विवरण I,IIऔर III के विवरण दिए गए हैं। उपयोगकर्ताओं को विनिर्माण क्षेत्र में परिवर्तनों की सराहना करने के लिए उद्योग समूहों द्वारा मई 2020 से एक अतिरिक्त विवरण IV (एनआईसी -2008 के 2 अंकों के स्तर के अनुसार) दिया गया है,जो कि उद्योग समूहों द्वारा पिछले 12 महीने से दिया गया है।

मई, 2021के आईआईपी के त्वरित अनुमानों के साथ,स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के आलोक में मई 2021 के सूचकांकों का भी पहला संशोधन कर दिया गया है और अप्रैल 2021 के सूचकांकों का भी अंतिम संशोधन कर दिया गया है। मई, 2021के त्वरित अनुमानों, अप्रैल, 2021 के लिए पहला संशोधन और फरवरी 2021 के लिए अंतिम पुनरीक्षण को क्रमश: 87 प्रतिशत, 92 और 94 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर किया गया है।

जून 2021के लिए सूचकांक गुरुवार,12अगस्त, 2021 को जारी किया जाएगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.