Categories: News-Headlines

इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर्स में व्यापार संबंधी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड फाइनेंस सर्विसेज प्लेटफॉर्म की स्थापना और उसके संचालन संबंधी रूपरेखा

इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर्स (‘आईएफएससी’) में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों को विकसित और विनियमित करने के लिए आईएफएससीए अधिनियम, 2019 के तहत इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) की स्थापना की गई है। इस दिशा में, आईएफएससीए ने इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज सेंटर्स (‘आईएफएससी’) में व्यापार संबंधी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड फाइनेंस सर्विसेज (‘आईटीएफएस’) प्लेटफॉर्म की स्थापना और उसके संचालन के संबंध में एक रूपरेखा जारी की है।

यह रूपरेखा निर्यातकों और आयातकों को आईटीएफएस जैसे एक समर्पित इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्रम में लेनदेन के लिए प्रतिस्पर्धी शर्तों पर विभिन्न प्रकार की व्यापार संबंधी वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। इससे उनकी व्यापारिक प्राप्य राशियों को लिक्विड फंड में बदलने और अल्पकालिक वित्त पोषण (फंडिंग) प्राप्त करने की उनकी क्षमता में मदद मिलेगी।

यह रूपरेखा प्रतिभागियों को व्यापार के क्रम में लेनदेन के लिए आईटीएफएस प्लेटफॉर्म पर एक्सपोर्ट इनवॉइस ट्रेड फाइनेंसिंग, रिवर्स ट्रेड फाइनेंसिंग, बिल डिस्काउंटिंग अंडर लेटर ऑफ क्रेडिट, निर्यातकों के लिए सप्लाई चेन फाइनेंस, एक्सपोर्ट क्रेडिट (पैकिंग क्रेडिट), बीमा / क्रेडिट गारंटी, फैक्टरिंग और अन्य योग्य उत्पाद जैसी व्यापार संबंधी वित्त सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करेगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

15 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.