India

प्रधानमंत्री और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच टेलीफोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री महामहिम प्रविंद जगन्नाथ से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम गोटबाया राजपक्षे से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान ‘कोविड-19’ महामारी के मौजूदा प्रकोप के साथ-साथ इस क्षेत्र में इसके संभावित स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया

चक्रवात अम्फान द्वारा भारत में हुए नुकसान के लिए प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज ‘केसरी’ को ‘ऑपरेशन सागर’ के हिस्से के रूप में मॉरीशस भेजने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया।कोविड -19 महामारी के खिलाफ लडाई में मॉरीशस के स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करने के लिए दवाओं की खेप और 14 सदस्यीय मेडिकल टीम के साथजहाजमॉरीशस पहुंचा था।

प्रधानमंत्री ने भारत और मॉरीशस के लोगों बीच विशेष संबंधों को याद किया और कहा कि भारत इस संकट के समय में अपने मित्रों का समर्थन करने के लिए कर्तव्यबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री जगन्नाथ के नेतृत्व में मॉरीशस द्वारा कोविड -19के खिलाफ प्रभावी उपायोंकी प्रशंसा की, जिसके परिणामस्वरूप पिछले कई हफ्तों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने सुझाव दिया कि मॉरीशस अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेज तैयार कर सकता है, जो अन्य देशों, विशेष रूप से द्वीप देशों के लिएसमान स्वास्थ्य संकटों से निपटने में सहायक होगा।

दोनों राजनेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें मॉरीशस के वित्तीय क्षेत्र का समर्थन करने के उपायऔर मॉरीशस के युवाओं को आयुर्वेदिक चिकित्सा का अध्ययन करने के लिए सक्षम बनाना शामिल है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मॉरीशस के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण तथा दोनों देशों के बीच विशिष्ट मधुर संबंधों के बनाये रखने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत

‘कोविड-19’ के प्रकोप के साथ-साथ इसके संभावित स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभावों पर चर्चाएं हुईं

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वासन दिया, ‘भारत महामारी के प्रभावों को कम करने के लिए श्रीलंका को हरसंभव सहायता प्रदान करना जारी रखेगा’

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम गोटबाया राजपक्षे से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान ‘कोविड-19’ महामारी के मौजूदा प्रकोप के साथ-साथ इस क्षेत्र में इसके संभावित स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को यह आश्वासन दिया कि भारत महामारी के प्रभावों को कम करने के लिए श्रीलंका को हरसंभव सहायता प्रदान करना निरंतर जारी रखेगा।

राष्ट्रपति श्री राजपक्षे ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अपने देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्‍न कदमों के बारे में जानकारी दी। इस संदर्भ में दोनों ही राजनेताओं ने श्रीलंका में कार्यान्वित की जा रही भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं में तेजी लाने की आवश्यकता पर सहमति जताई। इसके अलावा, दोनों राजनेताओं ने भारत के निजी क्षेत्र (प्राइवेट सेक्‍टर) द्वारा श्रीलंका में निवेश और मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीलंका के लोगों के अच्‍छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश की संभावना, तापमान और मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट जानें।

 आज का मौसम कैसा रहेगा? जानें बारिश और मौसम का ताज़ा हाल मौसम का हमारे… Read More

5 hours ago

Tim Payne फुटबॉलर की पूरी करियर यात्रा, रिकॉर्ड्स और 2026 तक की लेटेस्ट परफॉर्मेंस अपडेट की जानकारी

 Tim Payne कौन हैं? Tim Payne एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो न्यूज़ीलैंड की राष्ट्रीय टीम… Read More

6 hours ago

iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स आए सामने, कैमरा, बैटरी और नए प्रोसेसर को लेकर बड़ी जानकारी

 छोटा हो सकता है Dynamic Island लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में मौजूदा मॉडल… Read More

6 hours ago

आज का मौसम अपडेट | कल का मौसम और धूल भरी आंधी

 आज का मौसम कैसा है? | मौसम का पूरा अपडेट मौसम की जानकारी हर दिन… Read More

17 hours ago

RR Vs GT आईपीएल 2026 मैच का स्कोरकार्ड, टॉस और मौसम अपडेट

 मुकाबले का परिचय Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला यह मैच IPL… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.