आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल (www.incometax.gov.in) का शुभारंभ 7 जून, 2021 को किया गया था। तब से कई करदाताओं और पेशेवरों ने इस पोर्टल में होने वाली गड़बड़ियों और कठिनाइयों के बारे में सूचना दी है। वित्त मंत्रालय नियमित रूप से इंफोसिस लिमिटेड, जोकि इस परियोजना के लिए प्रबंधित सेवा प्रदाता है, के साथ इन समस्याओं के समाधान की निगरानी कर रहा है।
कई तकनीकी समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है और इस पोर्टल पर विभिन्न किस्म की फाइलिंग से जुड़े आंकड़ों में एक सकारात्मक रुझान दिखाई दिया है। सितंबर, 2021 में 15.55 लाख से अधिक के दैनिक औसत के साथ 7 सितंबर, 2021 तक 8.83 करोड़ से अधिक करदाताओं ने इस पोर्टल पर लॉग इन किया है। सितंबर, 2021 में प्रतिदिन की आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइलिंग बढ़कर 3.2 लाख हो गई है और आकलित वर्ष (एवाई) 2021-22 के लिए 1.19 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। इनमें से 76.2 लाख से अधिक करदाताओं ने रिटर्न दाखिल करने के लिए इस पोर्टल की ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल किया है।
यहां एक उत्साहजनक तथ्य यह है कि 94.88 लाख से अधिक आईटीआर ई-सत्यापित भी किए गए हैं, जोकि केंद्रीकृत निपटान केंद्र (सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर) द्वारा निपटारे (प्रोसेसिंग) के लिए आवश्यक है। इसमें से 7.07 लाख आईटीआर का निपटारा किया जा चुका है।
आयकर विभाग द्वारा फेसलेस असेसमेंट/अपील/पेनल्टी कार्यवाही के तहत जारी किए गए 8.74 लाख से अधिक नोटिस को करदाता देख चुके हैं। इन नोटिस पर 2.61 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं दर्ज की गई हैं। ई-कार्यवाही के लिए औसतन 8,285 नोटिस जारी किए जा रहे हैं और सितंबर, 2021 में दैनिक आधार पर 5,889 प्रतिक्रियाएं दर्ज की जा रही हैं।
7.86 लाख टीडीएस विवरण, ट्रस्टों/संस्थानों के पंजीकरण के लिए 1.03 लाख फॉर्म -10ए, बकाया वेतन के लिए 0.87 लाख फॉर्म-10ई, अपील के लिए 0.10 लाख फॉर्म -35 सहित कुल 10.60 लाख से अधिक वैधानिक फॉर्म जमा किए गए हैं।
कुल 66.44 लाख करदाताओं द्वारा आधार- पैन को जोड़ा गया है और 14.59 लाख से अधिक ई-पैन आवंटित किए गए हैं। सितंबर, 2021 में प्रतिदिन 0.50 लाख से अधिक करदाताओं द्वारा इन दोनों सुविधाओं का लाभ उठाया जा रहा है।
एक फिर से यह दोहराया जाता है कि करदाताओं को सुगम फाइलिंग का एक सुखद अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयकर विभाग इंफोसिस के साथ लगातार संपर्क में है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment