Categories: News-Headlines

TCIL ने भारत सरकार को वर्ष 2023-24 के लिए 33.72 करोड़ रुपये का लाभांश भुगतान किया

टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने आज वर्ष 2023-24 के लिए भारत सरकार को 33.72 करोड़ रुपये लाभांश का भुगतान किया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव डॉ. नीरज मित्तल की उपस्थिति में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को लाभांश चेक प्रदान किया।

सरकार के पास टीसीआईएल में 100 प्रतिशत इक्विटी है और वर्ष 2022-23 में, पीएसयू ने वर्ष 2022-23 के लिए सरकार को 14.19 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। यह टीसीआईएल की ओर से सरकार को भुगतान की जाने वाली लाभांश राशि में 137% की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है, जो वित्तीय मजबूती और स्थिरता को प्रदर्शित करता है।

अगस्त 1978 में स्थापित टीसीआईएल, दूरसंचार विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत काम करती है। कंपनी, एक मिनीरत्न पीएसयू, पिछले कुछ वर्षों से लगातार मुनाफे वाली बनी हुई है।

टीसीआईएल सबसे विविध पीएसयू में से एक है, जो भारत और विदेश में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में परियोजनाएं कार्यान्वित कर रही है। टीसीआईएल ने दुनिया भर के 70 से अधिक देशों में परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया है। इसका विदेशी परिचालन वर्तमान में 15 से अधिक अफ्रीकी देशों में चल रहे प्रतिष्ठित पैन अफ्रीका ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती नेटवर्क प्रोजेक्ट के साथ ही सऊदी अरब, कुवैत, ओमान, मॉरीशस और नेपाल में भी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.