भारत ने टी20 विश्व कप में अपने पहले मैच में बुधवार को आयरलैंड को आठ विकेट से हराया। रोहित ने 37 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन तेज गेंदबाज जोश लिटिल की शॉर्टपिच गेंद पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में वह चूके और गेंद उनकी दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से में जा लगी।
अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने उम्दा गेंदबाजी करके आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रन पर समेट दिया। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिये जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाये। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिये और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।
भारत ने 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली (1 ) और सूर्यकुमार यादव (2) बल्लेबाजी के अभ्यास से चूक गए जबकि तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाये। भारतीय टीम को खेलते देखने आये भारतीय दर्शकों को टीम के इस प्रदर्शन ने खुश कर दिया।
नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment