स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी जानकारियों के लिए मददगार साबित हो रहा पीएम जन आरोग्य योजना का कॉल सेंटर

Call center of PR Jan Arogya Yojana, which is proving to be helpful for health services related information

अगर आप को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो आपको कही भटकने की ज़रूरत नहीं है. अब आप अपने मोबाइल या फिर टेलीफोन से 14555 नंबर डॉयल कर सभी ज़रूरी जानकारी ले सकेंगे. 24 घंटे काम करने वाला यह नंबर पूरी तरह से टोल फ्री है.

पचास करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाने वाली और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कॉल सेंटर अब शुरू हो गया है. अब आप भी इस कॉल सेटर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में कोई भी जानकारी ले सकेंगे. ये कॉल सेंटर खासतौर पर लाभार्थियों की सहूलियत के लिए बनाया गया है, जहां वो अपनी सुविधा के बारे में पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों के बारे में जानकारी ले सकेंगे या फिर किसी शिकायत और सुझाव के लिए कॉल कर सकते हैं. कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर है 14555.

अभी ये कॉल सेंटर बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और गुवाहाटी में है. इस तरह के कॉल सेंटर सभी राज्यों में होंगे, जहां आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जानकारी ले सकेंगे. कॉल सेंटर में अभी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में दी जा रही है, बाद में सभी क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी मिल सकेगी. ये कॉल सेंटर 24 घंटे काम कर रहा है.

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख का बीमा कवर मिलेगा और इसके दायरे में देश की करीब 40 फीसदी आबादी आएगी. योजना के तहत सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलेगी. ये पूरी तरह से कैशलेश है, यानि अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो वो सीधे अस्पताल जाकर इलाज करा सकता है, उसे कोई पैसा नहीं देना होगा.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

22 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.