विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र से इतर जी-4 के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। साइप्रस, एस्तोनिया, सूरीनाम के अपने समकक्षों के अलावा फिजी के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र से इतर साइप्रस के विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडाउलाइड्स से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा की।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साथ ही फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनीमरामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और रक्षा सहयोग पर बातचीत की। वहीं साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एस्टोनिया के अपने समकक्ष स्वेन मिकसेर से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने कारोबार, निवेश, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
द्विपक्षीय वार्ताओं के सिलसिले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साथ ही सूरीनाम की विदेश मंत्री देबोरा पोलाक बिघले के साथ मुलाकात की। दोनों महिला नेताओं ने क्षमता निर्माण, पारंपरिक चिकित्सा और फार्मा क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment