एनआईए ने लश्कर की बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए फ्रंटल संगठन फलह ए इंसानियत के आतंकी फंडिग पर शिकंजा कस दिया है। दिल्ली के कई इलाकों में हुई छापेमारी कार्यवाही में भारी मात्रा में कैश और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया गया है, जिसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
एनआईए ने देश में तबाही मचाने की लश्कर ए तैयबा की बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. दरअसल एनआईए को सूचना मिली थी कि लश्कर के मुखौटे संगठन फलाह ए इंसानियत के जरिए दिल्ली और देश में में दहशत फैलाने के लिए पैसा भेजा जा रहा है. जांच में ये भी पता चला कि पाकिस्तान से करोड़ों रुपये देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए हवाला के जरिए दुबई के रास्ते भेजा गया. फलाह ए इंसानियत के लिए काम कर रहे दिल्ली के मोहम्मद सलमान, हवाला ऑपरेटर मोहम्मद सलीम और हवाला कूरियर का काम कर रहे सज्जाद अब्दुल वानी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के ख़िलाफ़ यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. एजेंसी को आशंका है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है.
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment