Business

तेल की कीमतों पर राज्य सरकारें न करें राजनीति- धर्मेंद्र प्रधान

State governments do not do politics on oil prices – Dharmendra Pradhan

केंद्र सरकार ने दी तेल की कीमतों पर विपक्ष को राजनीति न करने की सलाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों से तेल पर वैट कम करने को कहा, बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को भी घेरा, कहा कम करें दाम।

पेट्रोलियम पदार्थो के दामों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा हो रही राजनीति पर सरकार ने करारा पटलवार किया है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीतिकरण करने वाले लोगों का पर्दाफाश हो गया है कि वो लोग सिर्फ राजनीति कर रहे है लेकिन जनता को राहत नही दे रहे है। प्रधान ने कहा कि जिन राज्यों ने तेल पर अब तक वैट कम नहीं किया है, उन्हें जल्द ही टैक्स कम करके जनता को राहत देनी चाहिए।

पेट्रोलियम पदार्थो के दामों को लेकर हो रही राजनीति पर केंद्र सरकार ने करारा पलटवार किया है । केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि इस मसले का राजनीतिकरण करने वाले लोगों का पर्दाफाश हो गया है कि वो लोग सिर्फ राजनीति कर रहे है लेकिन जनता को राहत नही दे रहे है। उन्होने कहा कि जिन राज्यों ने तेल पर अब तक वैट कम नहीं किया है, उन्हें जल्द ही टैक्स कम करके जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने तेल के दाम में कटौती की है।

पेट्रोलियम मंत्री ने साथ ही कहा कि तेल के दाम बढ़ने की कई कारण हैं, जो सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक देशों को अपने उत्पादन को बढ़ाना होगा। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव के चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचना एक चुनौती है  साथ ही डालर के मुकाबले रुपए की कीमत में आई गिरावट का असर भी पेट्रोल के दामों पर पड़ रहा है जिसके कारण ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होने कहा कि मूल्य नियंत्रण मुक्त व्यवस्था लागू रहेगी। इस बीच भाजपा ने भी विपक्षी दलो पर पेट्रोलियम पदार्थो के दामो के मुद्दे पर  कोरी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों से आगे आने की अपील की है और जनता के हित में राज्य सरकार के हिस्से से पेट्रोलियम पदार्थो पर लगाने वाले कर की दरों को कम करने की अपील की है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

22 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

1 day ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.