Categories: News-Headlines

SSC की मल्टीटास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2022 और CHSLE परीक्षा 2022 को हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने की मंजूरी

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग की मल्टीटास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2022 और सीएचएसएलई परीक्षा 2022 को हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि स्थानीय युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर यह ऐतिहासिक फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री की इस सोच पर आधारित है कि सभी को नौकरी के लिए आवेदन करने का समान अवसर मिले और कोई भी भाषा की वजह से वंचित नहीं रहे।

परीक्षा का प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा। इनमें असमिया, बांग्ला, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड, तमिल, तेलगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी हैं। इस फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थी अपनी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा दे सकेंगे। इन 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पहली बार एमटीएस परीक्षा आगामी दो मई से आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.