सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तृप्ति पात्रा घोष ने आज एसपीएमसीआईएल के निदेशक (मानव संसाधन) एस.के. सिन्हा और एसपीएमसीआईएल के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) बी.जे. गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में एसपीएमसीआईएल की ओर से सीएसआर पहल के तहत नई दिल्ली में लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में नेत्रहीन स्कूल संस्थान को ईको वैन सौंपी।
इस अवसर पर उन्होंने एसपीएमसीआईएल की ओर से सीएसआर पहल के तहत स्कूल को प्रदान की जाने वाली अन्य वस्तुओं का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां उन्होंने गायन, टेबल वादन और जुगलबंदी आदि में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के बच्चों को पहले ब्रेल घड़ियां और साउंड सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए एसपीएमसीआईएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More
मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More
SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More
सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment