India

370 के खात्मे के साथ जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल के विकास में बाधा स्पीड ब्रेकर ध्वस्त किया गया है

370 के खात्मे के साथ जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल के विकास में बाधा बने तमाम कानूनों को .

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि 370 के खात्मे के साथ जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल के विकास में बाधा  ने तमाम कानूनों को खत्म कर लद्दाख के विकास की रफ्तार पर लगा “स्पीड ब्रेकर” ध्वस्त किया गया है।

श्री नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न आर्थिक, शैक्षणिक विकास योजनाओं-कार्यक्रमों का लाभ जम्मू-कश्मीर, लेह-कारगिल के लोगों को मिलना शुरू हो गया है।

लेह के दो दिवसीय दौरे पर आये श्री नकवी ने लेह, साबू-थांग, शुकोट शमा, शुकोट गोंगमा, फ्यांग आदि में सभाएं, जन संपर्क, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की।

श्री नकवी ने कहा कि 2019 में धारा 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल में विकास की “राजनैतिक एवं कानूनी अड़चने” खत्म हुई है और विकास का चौमुखी समावेशी माहौल बना है। 75 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगारपरक कौशल विकास की ट्रेनिंग मुहैया कराई गई है। 50 नए कॉलेज स्थापित किये जा रहे हैं, वर्तमान में जो कॉलेज हैं उनमे 1 वर्ष में 25 हजार नयी सीटें बढ़ाई गयी हैं। लाखों छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्कॉलरशिप्स दी गई हैं, स्कॉलरशिप्स में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लद्दाख में 1 नए मेडिकल कॉलेज, 1 इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है। लेह में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना की जा रही है।

श्री नकवी ने कहा कि हजारों रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 35 हजार से ज्यादा स्कूल टीचर्स को नियमित कर दिया गया है। 500 करोड़ रूपए से ज्यादा कंस्ट्रक्शन मजदूरों, पिट्ठूवाला, रेहड़ी वालों, महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों के लिए दिए गए हैं। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख को “इन्वेस्टमेंट हब” बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट से 14 हजार करोड़ रूपए का निवेश आया है।

श्री नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के सभी निवासियों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया गया है। आयुष्मान भारत का लाभ 30 लाख से ज्यादा लोगों को दिया गया है। कोरोना काल में 17 विशेष अस्पताल, 60 हजार नए बेड की व्यवस्था की गई है। कोरोना के चलते देश-विदेश में फंसे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को वापस उनके घर पहुंचाया गया।

श्री नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लेह-कारगिल में प्रशासनिक, भूमि, आरक्षण आदि सुधार हुए हैं। केंद्र सरकार के 890 कानून लागू हो गए हैं, राज्य के 164 कानून खत्म किये गए हैं, 138 कानूनों में सुधार किया गया है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था में सुधार कर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ पहुँचाया गया है।

श्री नकवी ने कहा कि “उज्ज्वला योजना” के तहत जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की 13 लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। लेह, लद्दाख, कारगिल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 6 हजार करोड़ रूपए दिए गए हैं। लद्दाख को राष्ट्रीय ऊर्जा ग्रिड से जोड़ दिया गया है। श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन लाइन शुरू हो गई है।

श्री नकवी ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की रुपरेखा बनाई है।

आने वाले समय में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, हॉस्टल, आवासीय विद्यालय, पॉलिटेक्निक, हुनर हब, कॉमन सर्विस सेंटर, सद्भावना मंडप, विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं आदि का निर्माण करेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लेह-कारगिल में स्वतंत्र हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड स्थापित किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले 6 वर्षों में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीर, लेह-कारगिल में लगभग 15 लाख 50 हजार छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्कॉलरशिप्स दी गई हैं, 20 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को आर्थिक गतिविधियों के लिए आसान ऋण दिए गए हैं। “प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम” के तहत लगभग 1500 करोड़ की विभिन्न आधारभूत ढांचागत सुविधाओं का निर्माण कराया गया है।

श्री नकवी ने कहा कि कोरोना काल में तीन दर्जन से ज्यादा बड़े आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, प्रशासनिक, व्यापारिक, श्रमिक, रक्षा, कोयला, नागरिक उड्डयन, ऊर्जा डिस्ट्रीब्यूशन, अंतरिक्ष, फॉरेस्ट लैंड, कृषि, संचार, बैंकिंग, निवेश एवं डेरी से लेकर फेरी वालों तक की बेहतरी के लिए बड़े और महत्वपूर्ण रिफॉर्म किये गए जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था आपदा के बावजूद अवसर से भरपूर रही। “नई शिक्षा नीति”, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए), “मिशन कर्मयोगी” – राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी), सुधार की दिशा में मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम हैं। इन सभी फैसलों का सीधा फायदा जम्मू, कश्मीर, लेह, कारगिल को भी हो रहा है।

श्री नकवी ने लेहलद्दाख प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकरी दी, उनसे संपर्क-संवाद किया। श्री नकवी ने इमामिया मॉडल स्कूल,  साबू-थांग में नए हॉस्टल ब्लॉक की आधारशिला रखी, शुकोट शमा में आम जनता से संपर्क-संवाद किया, शुकोट गोंगमा में इमामिया मिशन स्कूल का दौरा किया और फ्यांग में लोगों से संपर्क-संवाद किया।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

10 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

13 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

22 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.