Categories: News-Headlines

देश में अब तक 30 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए, पिछले 24 घंटे के दौरान 51 हजार नए रोगियों की पुष्टि, स्‍वस्‍थ होने की दर 96.66 प्रतिशत हुई

देश में अब तक 30 करोड 79 लाख कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 60 लाख 73 हजार टीके लगाए गए हैं। कोविड टीका महामारी को रोकने में महत्‍वपूर्ण है। वैक्‍सीन बीमारी को रोकने की क्षमता बढाती है। राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के सहयोग से केन्‍द्र सरकार राष्‍ट्रव्‍यापी टीका अभियान का निरंतर विस्‍तार कर रही है। कोविड से इलाज करा रहे रोगियों और नये रोगियों की संख्‍या में निरन्‍तर गिरावट आ रही है। इसके साथ ही स्‍वस्‍थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि कुल मामलों में से केवल 2.03 तीन प्रतिशत लोगों का इलाज चल रहा है और इसमें भी निरन्‍तर गिरावट आ रही है।

देश में साप्‍ताहिक और दैनिक संक्रमण दर में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 64 हजार 527 रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। स्‍वस्‍थ होने की दर 96.66 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अब तक कोविड संक्रमण से दो करोड 91 लाख लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 51 हजार 667 नये रोगियों की पुष्टि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान एक हजार तीन सौ 29 लोगों की मौत हुई है।मरने वालों की संख्‍या बढकर तीन लाख 93 हजार से अधिक हो गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया है कि कल 17 लाख 35 हजार कोविड जांच की गई। अब तक 39 करोड 95 लाख कोविड जांच की जा चुकी है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

12 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

5 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

5 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

5 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.