Categories: News-Headlines

SJVN ने 300 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए जम्मू एवं कश्मीर बिजली निगम लिमिटेड के साथ बिजली उपयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

एसजेवीएन लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से जम्मू एवं कश्मीर बिजली निगम लिमिटेड (जेकेपीसीएल) के साथ एक बिजली उपयोग समझौते (पीयूए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, एसजीईएल राजस्थान में निर्माणाधीन 1,000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना से जेकेपीसीएल को 300 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता की आपूर्ति करेगा।

एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गीता कपूर ने बताया कि बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना एसजेवीएन द्वारा आईआरईडीए की सीपीएसयू योजना के तहत एसजीईएल के माध्यम से 5,491 करोड़रुपये की लागत से विकसित की जा रही है। इस परियोजना को घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) मोड के तहत विकसित किया जा रहा है और इसके जुलाई 2024 तक चालू होने की उम्मीद है। इस परियोजना से उत्पन्न बिजली का उपयोग सरकारी संस्थाओं द्वारा सीधे या डिस्कॉम के माध्यम से किया जाएगा।

एसजेवीएन ऊर्जा क्षेत्र की एक अग्रणी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है जो वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट क्षमता और 2040 तक 50,000 मेगावाट क्षमता प्राप्त करने के अपने साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए तेजी से काम कर रही है। यह साझा दृष्टिकोण वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म-ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों से भारत सरकार की 50 प्रतिशत ऊर्जा उत्पादन की प्रतिबद्धता के अनुरूप तैयार किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.